ग्रीष्मकालीन धान को प्रतिबंधित कर धान के स्थान पर ग्रीष्मकालीन मक्का फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए कृषक बैठक का आयोजन किया गया।

0 14
Spread the love

ग्रीष्मकालीन धान को प्रतिबंधित कर धान के स्थान पर ग्रीष्मकालीन मक्का फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए कृषक बैठक का आयोजन किया गया।

उधम सिंह नगर। ग्रीष्मकालीन धान को प्रतिबंधित कर धान के स्थान पर ग्रीष्मकालीन मक्का फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए ग्राम गुरूग्राम न्याय पंचायत सिसौना विकास खण्ड सितारगंज जनपद उधम सिंह नगर में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में कृषको को ग्रीष्मकालीन धान प्रतिबंधित करने की जानकारी देने के साथ-साथ धान के स्थान पर मक्का फसल उत्पादन करने की सलाह दी गई। कृषको की मक्का को भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर क्रय करने के लिए जनपद में स्थित औधोगिक इकाईयो से समझौता (MOU) किया जा रहा हैं। गोष्ठी में डॉक्टर अमित भटनागर वरिष्ट वैज्ञानिक गोविंद वल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पन्तनगर ने कृषको को मक्का उत्पादन की तकनीक व उसके फायदे वताये। श्री सतीश कुमार शर्मा मुख्य उधान अधिकारी ने उधान विभाग की योजनाओ की विस्तृत जानकारी दी। गन्ना विकास विभाग व चीनी मिल सितारगंज से आये प्रतिनिधियो ने गन्ना फसल उत्पादन की जानकारी दी और कृषको से ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर गन्ना फसल वुवाई की सलाह दी। कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी रुद्रपुर एवं नायब तहसीलदार सितारगंज ने कृषको को विना अनुमति ग्रीष्मकालीन धान ना लगाने की सलाह दी। ऐसे क्षेत्र जहाॅ अधिक पानी के कारण अन्य फसल नहीं हो सकती हैं वह लोग ग्रीष्मकालीन धान उत्पादन की अनुमति के अपना व्यक्तिगत आवेदन कृषि विभाग या राजस्व विभाग को दे सकते हैं। ग्रीष्मकालीन धान लगाने की अनुमति उपजिलाधिकारी कार्यालय से जारी की जायेगी। डॉक्टर विकेश कुमार सिंह यादव मुख्य कृषि अधिकारी उधम सिंह नगर।

Leave A Reply

Your email address will not be published.