सम्पूर्णता अभियान के अंतर्गत बंगावा, खटीमा में विशेष स्वास्थ्य कार्यक्रम संपन्न

0 9
Spread the love

सम्पूर्णता अभियान के अंतर्गत बंगावा, खटीमा में विशेष स्वास्थ्य कार्यक्रम संपन्न

ऊधम सिंह नगर, खटीमा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी रुद्रपुर के निर्देशानुसार आज दिनांक 28 फरवरी 2026 को बंगावा क्षेत्र, खटीमा में “सम्पूर्णता अभियान” के अंतर्गत विशेष स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी सेवाओं की शत-प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित करना तथा पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति समुदाय में जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम का संचालन नागरिक चिकित्सालय खटीमा में कार्यरत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (टीम बी) द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. शैलजा के नेतृत्व में 0–6 वर्ष तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा बच्चों की वजन एवं लंबाई माप (ग्रोथ मॉनिटरिंग) की गई।

कार्यक्रम के दौरान माताओं को संतुलित आहार, एनीमिया की रोकथाम एवं पूर्ण टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी गई। सुरक्षित पेयजल के उपयोग एवं हाथ धोने की सही विधि का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। डॉ. शैलजा द्वारा किशोरियों एवं धात्री महिलाओं को पोषण संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।cho कुश्बू के द्वारा निशुल्क शुगर बीपी की जाँच की गई ।एएनएम कमला देवी के द्वारा बच्चो का निःशुल्क टीकाकरण किया गया ।

चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार फार्मासिस्ट अनीता द्वारा आवश्यकतानुसार निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा एवं एएनएम की सक्रिय सहभागिता रही। लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण हेतु सामूहिक प्रयासों पर बल दिया गया।साथ में ग्रामप्रधान प्रेम सिंह जी,आँगनबाड़ी कार्यकर्ती परमजीत कौर,वंगवा 2 परमजीत कौर सहायिका सुनीता कौर,सरनजीत कौर,बाल विकास मुख्य सेविका विनीता शर्मा,आशा किरन देवी उपस्थित रहे ।

 

स्थानीय माताओं एवं अभिभावकों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा —

“स्वस्थ बच्चा, स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.