अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की दर्दनाक मौत
रिपोर्ट गौरव पांडे
![]()
फरीदपुर बरेली। (उपभोक्ता खबर) बिहार से अजमेर शरीफ तीर्थ यात्रीयो को लेकर जा रही एक प्राइवेट बस फरीदपुर के एक ढाबे पर रुकी थी बस में सवार एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला पेशाब करने के लिए रोड क्रॉस कर रही थी इसी बीच एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बिहार से अजमेर शरीफ तीर्थ यात्रियों को लेकर जा रही एक बस मंगलवार की सुबह समय लगभग 3:00 फरीदपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमृतसर पंजाबी ढाबे पर रुकी बस में सवार सभी यात्री बस से उतरकर नाश्ता पानी करने लगे इसी बीच बस में सवार थाना गोरेया कोठी जिला सितान बिहार अमीना खातून पत्नी लाल मोहम्मद उमर 60 वर्ष पेशाब करने के लिए सड़क पार कर रही थी इसी बीच तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ढाबे पर बैठे सभी यात्री दौड़ कर पहुंच गए देखा उसकी मौत हो चुकी थी। तत्काल यात्रियों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मृतक वृद्धा के सब का पंचनामा भरकर पीएम के लिए बरेली भेज दिया।
Comments are closed.