
“Wrong Side चलाने की जिद पड़ेगी भारी — नियम तोड़ोगे तो सीधे होगी कानूनी कार्रवाई

*एसएसपी अजय गणपति के सख्त निर्देशों का असर — उत्तराखंड राज्य में पहली बार विपरीत दिशा (Wrong Side) में वाहन संचालन पर चालक के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा, वाहन भी किया गया सीज*
*“यातायात नियमों की अनदेखी बिल्कुल नहीं होगी बर्दाश्त” — SSP अजय गणपति*
*हल्द्वानी रोड सिडकुल पंतनगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान हुई बड़ी कार्रवाई*
➡️ *सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु एसएसपी ने दिए थे कड़े निर्देश*
*Wrong Side वाहन संचालन पर राज्य में पहली बार इतनी कठोर वैधानिक कार्रवाई से वाहन चालकों में मचा हड़कंप*
*नियम तोड़ने वालों को स्पष्ट संदेश — अब सीधे होगी कानूनी कार्रवाई*
➡️*यातायात व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़, सड़क दुर्घटनाओं पर लगी प्रभावी रोक*

जनपद ऊधमसिंहनगर में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति द्वारा लगातार सख्त एवं प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। एसएसपी महोदय के स्पष्ट निर्देश हैं कि सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बन रहे यातायात नियमों के उल्लंघन पर अब किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इन्हीं सख्त निर्देशों के क्रम में आज यातायात पुलिस द्वारा हल्द्वानी रोड सिडकुल पंतनगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एक कंटेनर वाहन चालक को विपरीत दिशा (Wrong Side) में वाहन चलाते हुए पाया गया, जिससे आमजन के जीवन को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा था। पुलिस टीम द्वारा तत्काल वाहन को रोककर चालक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई गई।
वाहन चालक द्वारा यातायात नियमों का गंभीर उल्लंघन किए जाने पर वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर कोतवाली पंतनगर लाया गया। साथ ही श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशों के अनुपालन में चालक के विरुद्ध तत्काल एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई उत्तराखंड राज्य में पहली बार की गई ऐसी सख्त कार्रवाई है, जिसमें Wrong Side वाहन संचालन को केवल चालान तक सीमित न रखते हुए सीधे मुकदमे के दायरे में लाकर कठोर वैधानिक कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के बाद यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।एसएसपी अजय गणपति के कुशल नेतृत्व में ऊधमसिंहनगर पुलिस लगातार सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। जनपद पुलिस द्वारा स्पष्ट संदेश दिया गया है कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा तथा भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।*
“विपरीत दिशा में वाहन चलाना केवल यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि स्वयं एवं अन्य लोगों के जीवन को खतरे में डालना है। ऊधमसिंहनगर पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सभी वाहन चालक नियमों का पालन करें तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।”
