रुद्रपुर – देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि सादगी और श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

0 19
Siv arora
Spread the love

रुद्रपुर – देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि सादगी और श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

रूद्रपुर।कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी रुद्रपुर सिटी क्लब पहुंचे। जहां सभी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। ममता रानी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखी थी। देश की आजादी के उपरांत उन्होंने विषम परिस्थितियों में देश की कमान संभाली थी और एक नए भारत का निर्माण किया था। ममता रानी ने कहा की पंडित नेहरू के बताए हुए रास्ते पर ही पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ,पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश को विकास के पथ पर अग्रसर किया जिसके चलते भारतवर्ष ने दुनिया में अपनी पहचान बनाई और हर क्षेत्र में एक मुकाम हासिल किया यह सब कांग्रेस के ही देन रही है। उन्होंने कहा कि दशकों से कांग्रेस ने देश के विकास में अपना अहम योगदान दिया है जो आज भी अनवरत जारी है। सभी कांग्रेसियों ने पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर उनका स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ,जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा, बबलू सागर ,विजय गुप्ता ,प्रीति साना, मोहन भारद्वाज, ज्योति टम्टा, सतीश राजपूत ,अनुज दिक्षित, सुनील चौक बाबू विश्वकर्मा गौरव खुराना ,जितेश शर्मा, राहुल प्रजापति, ललित बिष्ट, रामसेवक कोली, जमुना प्रसाद, कुंदन टम्टा ,गुड्डू पटवाल, केरू मंडल आदि मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.