3 घंटे बॉयफ्रेंड के साथ थी लड़की, फिर हो गई मौत,मैसेज में लिखा…

0 172
Siv arora
Spread the love

3 घंटे बॉयफ्रेंड के साथ थी लड़की, फिर हो गई मौत,मैसेज में लिखा…

मध्य प्रदेश के भोपाल में 18 वर्षीय ख्याति जैन की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. हालांकि, जानकारी सामने आ रही है कि ख्याति की मौत 11 मई, 2026 को ही हो गई थी. बताया जा रहा है कि छात्रा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी. तब से लेकर 3 जून तक यानी 24 दिनों में ख्याति की मां वर्षा जैन ने थाने से लेकर पुलिस कमिश्रर तक कई आवेदन दिए गए. मां ने बेटी की मौत के मामले को भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत से जोड़ते हुए हत्या की आशंका जताई है.

इसके अलावा, उन्होंने पुलिस जांच पर भी सवाल खड़े किए. जिसको लेकर उनका कहना है कि परिस्थितियां और उपलब्ध सबूत आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या की तरफ इशारा करते हैं. हालांकि पुलिस ने अब तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की है.

मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस विसरा रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें थाने से लौटा देती है. उनका यह भी कहना है कि पुलिस ने अब तक घटना के समय मौके पर मौजूद उनकी बेटी के बॉयफ्रेंड के बयान तक दर्ज नहीं किए हैं. इधर, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार ख्याति ने मौत से पहले करीब 24 घंटे तक खाना नहीं खाया था. इसके अलावा उसकी बांयीं कलाई पर कट के दो निशान भी मिले हैं. पोस्टमॉर्टम के दौरान शव करीब 24 घंटे पुराना बताया गया.

इस बीच ख्याति द्वारा भेजे गए मैसेज का स्क्रीनशॉट काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसके बारे में बताया जा रहा है कि ख्याति के इंस्टाग्राम अकाउंट से आखिरी मैसेज बॉयफ्रेंड तनीष उर्फ तनु को भेजा गया था. मैसेज में ख्याति ने रोजाना के विवाद और मानसिक परेशानी का जिक्र किया था. इसके अलावा, इस मैसेज में मां द्वारा मारपीट करने का भी जिक्र किया गया है. जबकि मां वर्षा का इसको लेकर कहना है कि बेटी जिस तरह की भाषा में आमतौर पर मैसेज करती थी, यह उनकी सामान्य टेक्स्ट लैंग्वेज नहीं थी. इसके अलावा, मां ने दावा किया कि ख्याति के इंस्टाग्राम अकाउंट का एक्सेस तनीष के पास भी था और पूरे मामले को दूसरी दिशा देने के लिए यह पोस्ट की गई हो सकती है.ख्याति ने अपने बॉयफ्रेंड तनीष उर्फ तनु को मैसेज में लिखा था कि बस मेरी एक लास्ट विश रह गई है कि तुम मेरी मांग में सिंदूर भरो. जो काम जीते-जी नहीं हो पाया. मम्मी का ध्यान रखना. तनु, आई लव यू. मैं अपनी मां से भी प्यार करती हूं. मेरे मरने के बाद ही तुम्हें यह मैसेज मिलेगा. मां, आखिरकार आपने मेरी जान ले ही ली.

Leave A Reply

Your email address will not be published.