अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, आगरा रेफर

0 52
Siv arora
Spread the love

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, आगरा रेफर

 

खेत से मूंग की बोरी लेने जा रहा था युवक, राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन

 

(रिपोर्ट -सुमित शर्मा)

पिनाहट ।थाना बसई अरेला क्षेत्र के अंतर्गत एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे जा रहे एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर वहीं बेहोश हो गया। घायल को पिनाहट सीएससी से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में आगरा हायर सेंटर रेफर किया गया है।

खेत पर जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, स्याहीपुरा निवासी हरिशंकर (29 वर्ष) पुत्र ईदल सिंह अपने खेत से मूंग की बोरी लेने के लिए जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

टक्कर लगने के बाद युवक लहूलुहान हालत में करीब तीन घंटे तक सड़क किनारे ही बेहोश पड़ा रहा। वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर जब उस पर पड़ी, तो उन्होंने मामले की जानकारी घायल के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया।

परिजन आनन-फानन में घायल हरिशंकर को लेकर पिनाहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएससी पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक की गंभीर स्थिति और सिर में आई चोटों को देखते हुए उसे प्राथमिक इलाज के बाद तुरंत आगरा के लिए रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.