
खटीमा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन


खटीमा। डॉ. वी. पी. सिंह के निर्देशन में आज पिटीरिया जमौर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. शैलजा एवं डॉ. संदीप ने उपस्थित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया। वहीं, सीएचओ अन्नू द्वारा निःशुल्क ब्लड प्रेशर (बीपी) एवं ब्लड शुगर की जांच की गई।
एएनएम देवकी ने नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत पात्र लाभार्थियों का टीकाकरण किया। शिविर को सफल बनाने में आशा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक किया तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की।
इसके अतिरिक्त, काउंसलर विजेता पांडेय ने किशोरियों की काउंसलिंग कर उन्हें स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं किशोरावस्था से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी।
शिविर में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
