रुद्रपुर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,सहेली का मुंहबोला भाई निकला दरिंदा

0 174
Siv arora
Spread the love

रुद्रपुर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,सहेली का मुंहबोला भाई निकला दरिंदा

रुद्रपुर। किशोरी को होटल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शहर निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी सोमवार को अपनी एक सहेली के साथ वाटर पार्क जाने के लिए निकली थी।

रास्ते में सहेली का मुंहबोला भाई अपने चाचा के साथ बाइक पर मिला। दोनों ने उसकी पुत्री की सहेली को ऑटो से आने को कहा। जिसके बाद वह उसकी पुत्री को बाइक पर बैठाकर वॉटर पार्क ले गए। आरोप है कि इसके बाद वह उसकी पुत्री को एक होटल में ले गए, जहां उसे बेसुध कर साथियों संग सामूहिक दुष्कर्म किया।

सुबह जब उसे होश आया तो उसने किसी की मदद से अपने स्वजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्वजन उसे होटल से घर लेकर पहुंचे। जहां पीड़ित ने परिवार को आपबीती सुनाई। सूचना पुलिस को दी गई। मामला सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई और जांच शुरू कर दी।

कोतवाली में मौजूद महिला पुलिस अधिकारी ने पीड़िता के प्राथमिक बयान दर्ज और उसका मेडिकल कराने अस्पताल भेजा है।

पुलिस के अनुसार, होटल प्रबंधन की भूमिका भी संदिग्ध है। जांच की जा रही है कि बिना किसी वैध पहचान पत्र और जरूरी औपचारिकताएं पूरी किए बिना कमरा कैसे आवंटित कर दिया गया। पुलिस होटल में लगे फुटेज को खंगालकर रही है। ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.