गदरपुर – भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक मोदी बैंक्विट हॉल में आयोजित की गई

0 124
Siv arora
Spread the love

गदरपुर – भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक मोदी बैंक्विट हॉल में आयोजित की गई

जिसमें तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक का शुभारंभ विधायक अरविंद पांडे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक हुड़िया और मुख्य वक्ता काशीपुर जिला सह प्रभारी भारत भूषण चुघ ने विधिवत रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधायक पांडे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने राज्य में अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं। सरकार ने ऐसी कई योजनाएं लागू की हैं जिसका लाभ आम जनमानस को मिल रहा है। उन्होंने कहा की क्षेत्र और राज्य का ऐसा कोई भी स्थान अछूता नहीं बचा जहां विकास की किरण ना पहुंची हो। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलजुल कर उत्तराखंड के विकास के लिए अनवरत प्रयास कर रही है जो आगे भी जारी रहेंगे। मुख्य वक्ता जिला सह प्रभारी भारत भूषण चुघ ने कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। उन्होंने कहा की विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में संगठन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा की रीति नीति जन-जन तक पहुंचाएं। श्री चुघ ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर हर यूथ मौजूद रहना चाहिए क्योंकि संगठन की यही नीति है।उन्होंने कहा की उत्तराखंड में भाजपा फिर से अपनी सरकार बनाएगी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य तेजी से विकास करेगा। इस दौरान वक्ताओं ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष चंकित हुडिया रहे और संचालक मंडल महामंत्री अनिल जेटली ने किया। कार्यक्रम का समापन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक हुडिया ने किया।इस दौरान दिनेशपुर मंडल अध्यक्ष विश्वजीत मंडल, किला खेड़ा मंडल अध्यक्ष शशि प्रीत सिंह, मंडल महामंत्री गदरपुर अजय बठला, मंडल महामंत्री दिनेशपुर प्रकाश कोश्यारी, मंडल महामंत्री केलाखेड़ा जितेंद्र गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र कालरा, रेनू बिष्ट, कंचन सिंह, अनादी रंजन मंडल, नरेश हुडिया, सुरजीत सिंह, कुलदीप सिंह, तनुज गिलहोत्रा, रोशन कंबोज, जिला पंचायत सदस्य अभिषेक वर्मा ,नरेंद्र कोरंगा, सूरजभान गुप्ता, विशाल छाबडा,मनोहर प्रकाश सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.