02 लाख से अधिक कीमत की चरस के साथ 02 नशा तस्कर गिरफ्तार

0 21
Siv arora
Spread the love

02 लाख से अधिक कीमत की चरस के साथ 02 नशा तस्कर गिरफ्तार

 

थाना पुलभट्टा पुलिस ने 01 किलो 20 ग्राम अवैध चरस के साथ 02 अभियुक्तों को दबोचा , तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर  अजय गणपति द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम तथा नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष पुलभट्टा द्वारा गठित पुलिस टीम ने दिनांक 20.08.2026 को संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहनों की चेकिंग के दौरान सितारगंज रोड, किच्छा हाईवे के पास से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 01 किलो 20 ग्राम (शुद्ध वजन) अवैध चरस बरामद हुई। बरामद चरस की अनुमानित कीमत 02 लाख रुपये से अधिक है। पुलिस ने चरस के परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना पुलभट्टा में FIR No. 131/2026, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*

1. शिवम शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा, निवासी बंडिया भट्टा, प्राइमरी स्कूल के पास, किच्छा, कोतवाली किच्छा, ऊधम सिंह नगर।

बरामदगी: 607 ग्राम चरस।

2. प्रदीप कुमार पुत्र महेश प्रकाश, निवासी बंडिया भट्टा, शिव मंदिर के निकट, कोतवाली किच्छा, ऊधम सिंह नगर।

बरामदगी: 416 ग्राम चरस।

 

*बरामदगी का विवरण*

– 01 किलो 20 ग्राम अवैध चरस

– तस्करी में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल

 

*पुलिस टीम*

1. उपनिरीक्षक धीरज वर्मा

2. कानि. मानवेंद्र धोनी

3. कानि. विजय

4. कानि. दीपचंद लोहनी

Leave A Reply

Your email address will not be published.