दर्शन भारती महाराज ने किया त्रिशूल चौक का अवलोकन – महापौर विकास शर्मा के प्रयासों की सराहना

0 7
Siv arora
Spread the love

दर्शन भारती महाराज ने किया त्रिशूल चौक का अवलोकन
– महापौर विकास शर्मा के प्रयासों की सराहना

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से महाराज जी का अभिनंदन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

स्वामी दर्शन भारती महाराज ने इस अवसर पर भव्य त्रिशूल चौक का अवलोकन किया। उन्होंने चौक की भव्यता, सौंदर्यीकरण एवं धार्मिक-सांस्कृतिक स्वरूप की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्य शहर की पहचान को मजबूत करने के साथ ही नागरिकों में अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति गौरव की भावना को भी बढ़ाते हैं।

स्वामी दर्शन भारती महाराज ने महापौर विकास शर्मा को आशीर्वाद प्रदान करते हुए रुद्रपुर शहर के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं होता, बल्कि शहर की संस्कृति, परंपराओं, धार्मिक भावनाओं और जनआकांक्षाओं का सम्मान करते हुए समग्र विकास की दिशा में कार्य करना भी आवश्यक है। रुद्रपुर में विकास के साथ-साथ शहर के स्वरूप और धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान को सहेजने की दिशा में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।

स्वामी दर्शन भारती महाराज ने कहा कि महापौर विकास शर्मा इसी प्रकार निरंतर जनहित और शहर के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करते रहें। उन्होंने कहा कि किसी भी शहर का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब उसमें आधुनिक सुविधाओं के साथ अपनी संस्कृति और विरासत के संरक्षण का भी ध्यान रखा जाए। रुद्रपुर तेजी से विकसित हो रहा शहर है और ऐसे में शहर को स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित और सुविधायुक्त बनाने के साथ-साथ उसकी सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करना भी आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता की अपेक्षाओं और भावनाओं को समझते हुए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए। विकास कार्यों में निरंतरता, पारदर्शिता और जनसहभागिता से शहर को नई दिशा दी जा सकती है। महाराज जी ने कहा कि समाज और शहर के विकास में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। जब जनप्रतिनिधि और जनता मिलकर कार्य करते हैं तो विकास के परिणाम अधिक प्रभावी और स्थायी होते हैं।

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने स्वामी दर्शन भारती महाराज का स्वागत एवं आशीर्वाद प्राप्त करते हुए उनका आभार व्यक्त किया और उन्हें रूद्रपुर में प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि संतों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन सदैव समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर को स्वच्छ, सुंदर, विकसित और बेहतर शहर बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

इस दौरान पार्षद कैलास राठौर, आशीष यादव, विजय तोमर, संदीप गम्बर समेत भाजपा के कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.