निठारी कांड में आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

4

निठारी कांड में आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

 

हरिद्वार। देशभर में चर्चित निठारी कांड में आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार को भूपतवाला क्षेत्र के सप्त सरोवर रोड स्थित लालमाता मंदिर के सामने उसकी चाय की दुकान में उसका शव फंदे से लटका मिला।

जानकारी के मुताबिक सुरेंद्र कोली पिछले कुछ समय से हरिद्वार में रह रहा था और कुछ दिन पहले ही उसने चाय की दुकान शुरू की थी। स्थानीय लोगों के अनुसार दुकान शुरू करने के बाद वह कुछ दिन चाय बेचता रहा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार मौके से कोई सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही उसके मोबाइल फोन, पहचान संबंधी दस्तावेज और अन्य सामान की भी जांच कर रही है।सुरेंद्र कोली मूल रूप से अल्मोड़ा का रहने वाला था।ब पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। मौत के पीछे की वास्तविक वजह क्या रही, इसका पता पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।

गौरतलब है कि निठारी कांड के मामलों में लंबे समय तक कानूनी कार्रवाई का सामना करने वाले सुरेंद्र कोली को नवंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने अंतिम लंबित मामले में भी बरी कर दिया था।

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की हर एंगल से जांच कर रही है।

Comments are closed.