सेवा संकल्प अभियान के तहत उलानी आंगनवाड़ी केंद्र में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
सोमवार को उलानी आंगनवाड़ी केंद्र पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. शैलजा एवं डॉ. संदीप द्वारा बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा धात्री महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आवश्यकतानुसार लाभार्थियों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री महिलाओं को स्वच्छता, व्यक्तिगत हाइजीन तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए भी प्रेरित किया।
वहीं, आरकेएसके काउंसलर विजेता पांडेय द्वारा किशोरियों को निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन वितरित किए गए। उन्होंने किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं साफ-सफाई के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों, महिलाओं एवं किशोरियों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के साथ-साथ स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
Comments are closed.