भाजपा में समर्पित कार्यकर्ता का सम्मान ही संगठन की पहचान विधायक शिव अरोरा सुरेश कोली के दर्जा राज्यमंत्री बनने पर सिटी क्लब में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने बड़ी माला व तलवार भेंट कर किया अभिनंदन

9

भाजपा में समर्पित कार्यकर्ता का सम्मान ही संगठन की पहचान विधायक शिव अरोरा

सुरेश कोली के दर्जा राज्यमंत्री बनने पर सिटी क्लब में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने बड़ी माला व तलवार भेंट कर किया अभिनंदन

 

रुद्रपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके सुरेश कोली को उत्तराखंड सरकार में हरिराम टम्टा पारंपरिक शिल्प उन्नयन संस्थान का उपाध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री) नियुक्त किए जाने पर रुद्रपुर सिटी क्लब में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग एवं समर्थक पहुंचे और सुरेश कोली को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक शिव अरोरा एवं दर्जा राज्यमंत्री सुरेश कोली का बड़ी फूलों की माला एवं तलवार भेंट कर जोरदार स्वागत किया।

भाजपा में निष्ठा और समर्पण का सदैव सम्मान होता है: शिव अरोरा

इस अवसर पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसा संगठन है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत, निष्ठा और समर्पण के बल पर महत्वपूर्ण दायित्व तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि सुरेश कोली ने वर्षों तक समाज और संगठन के प्रति पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य किया है। पार्टी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और लंबे समय की सेवा को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें उत्तराखंड सरकार में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

विधायक ने कहा कि सुरेश कोली को मिली यह जिम्मेदारी केवल उनका सम्मान नहीं, बल्कि पार्टी के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि सुरेश कोली अपने अनुभव एवं कार्यक्षमता से इस जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।

शिव अरोरा ने कहा कि आज सिटी क्लब में जिस प्रकार बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक सुरेश कोली को बधाई देने पहुंचे हैं, वह उनके लंबे सामाजिक एवं संगठनात्मक जीवन के प्रति लोगों के स्नेह को दर्शाता है। उन्होंने सुरेश कोली को राम दरबार भेंट कर उनका अभिनंदन किया और नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री के विश्वास को पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा: सुरेश कोली

नवनियुक्त दर्जा राज्यमंत्री सुरेश कोली ने स्वागत एवं अभिनंदन के लिए विधायक शिव अरोरा सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अनुसूचित समाज के एक कार्यकर्ता पर जो विश्वास व्यक्त किया है, वह उनके लिए गौरव के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।

उन्होंने कहा, “मुझे जो दायित्व सौंपा गया है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करूंगा। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे और पारंपरिक शिल्प एवं उससे जुड़े लोगों के हितों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य किया जाएगा।”

सुरेश कोली ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा को लेकर निरंतर कार्य करता है और पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान मिलता है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को मजबूत करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जुटा हुआ है और आगामी समय में भी संगठन को मजबूत करने तथा प्रदेश के विकास को गति देने के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से स्वागत करते हुए सुरेश कोली को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, के के दास मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, जगदीश विश्वास, राजेश बजाज, प्रीत ग्रोवर, गुन्नू चौधरी, पंकज बांगा, हरीश जल्होत्रा, राजकुमार साह, पार्षद एमपी मौर्य, राजेश जग्गा, नरेश उप्रेती, निमित शर्मा, सुनील यादव, मोर सिंह, कैलाश राठौर, मानवेन्द्र राय, मुकेश कुमार मुकेश मंडल, राधेश शर्मा, संदीप राव, मनोज मदान, आयुष चिलाना, नीरज यादव, दीपक गोस्वामी, हरेंद्र चौधरी, महेश कोली, राज कोली, नमन चावला, मयंक कक्कड़, डंम्पी चोपडा, कमल पाल, अमन पाल, सतनाम सिंह, गोविन्द राय,रोबिन विश्वास, महेन्द्र आर्य, कमल पाल, राजेंद्र सैनी, कौशल विश्वास,शिवकुमार राय, अखिल विश्वास, रीतलाल आदि लोग मौजूद रहे।

Comments are closed.