राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर ऊधम सिंह नगर पुलिस ने किया शत-शत नमन

9

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर ऊधम सिंह नगर पुलिस ने किया शत-शत नमन

 

पुलिस लाइन रुद्रपुर, पुलिस कार्यालय व समस्त थाना/कोतवालियों में आयोजित हुए माल्यार्पण कार्यक्रम।*

 

एसएसपी अजय गणपति ने दोनों महापुरुषों के चित्रों में माल्यार्पण कर पुलिस बल को सत्य, अहिंसा, सादगी एवं कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने की दिलाई शपथ*

 

कार्यक्रम के दौरान गूँजी रामधुन; एसएसपी द्वारा स्वच्छता कर्मियों को वितरित किए गए कंबल।*

 

आज दिनांक 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा दोनों महान विभूतियों को शत-शत नमन कर उनका स्मरण किया गया।

​इस अवसर पर पुलिस लाइन रुद्रपुर, पुलिस कार्यालय तथा जनपद के समस्त थानों एवं कोतवालियों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहाँ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें आदरपूर्वक नमन किया गया।

​कार्यक्रम के दौरान बापू के प्रिय भजनों एवं ‘रामधुन’ का गायन/वादन किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय और प्रेरणादायी हो गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति द्वारा स्वच्छता के प्रति उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वच्छकों (सफाई कर्मियों) को सम्मान स्वरूप कंबल वितरित किए गए।

​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति ने राष्ट्र निर्माण में दोनों महापुरुषों के अमूल्य योगदान और आदर्शों को याद करते हुए उपस्थित पुलिस बल को संबोधित किया। एसएसपी महोदय ने सभी अधिकारियों व जवानों को महात्मा गांधी जी के सत्य व अहिंसा के संदेश तथा शास्त्री जी की सादगी एवं उच्च कर्तव्यनिष्ठा को अपने जीवन और सेवाकाल में अपनाने का आह्वान किया।

​कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पुलिसकर्मियों ने दोनों महान नेताओं के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेते हुए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और सेवा भाव से राष्ट्र सेवा करने के अपने संकल्प को पुनः दोहराया।

Comments are closed.