
भाजपा कुंडेश्वरी मंडल के नवनियुक्त मण्डल पदाधिकारी का फूल मालाओं से किया गया स्वागत कार्यक्रम ।


रिपोर्टर -ललिता कौर
काशीपुर।( उपभोक्ता खबर) विधानसभा बाजपुर के भाजपा कुंडेश्वरी मंडल मे नव नियुक्त मण्डल पदाधिकारी का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आए विधानसभा बाजपुर के पूर्व राज्यमंत्री व नैनीताल जिला प्रभारी राजेश कुमार व मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट धर्मपाल सिंह जाटव द्वारा मण्डल पदाधिकारी का फूल मालाओं व मिष्ठान खिलाकर नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। इसके उपरांत भाजपा के बाजपुर विधानसभा से आए नैनीताल जिला प्रभारी राजेश कुमार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी पदाधिकारियों पर भारत जनता पार्टी को पूर्ण विश्वास है कि आप अपनी लगन व देश के प्रति अपना समर्पण के साथ कुंडेश्वरी मंडल को एक नई उंचाई प्रदान करेंगे वहीं कुंडेश्वरी मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट धर्मपाल सिंह जाटव ने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि भारत जनता पार्टी अपनी जनता के साथ हर सुख दुःख में सभी के साथ खड़ी मिलेगी।इस दौरान कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट धर्मपाल सिंह जाटव, ओ बी सी मोर्च के प्रदेश मंत्री कमलेश कुमार,उपाध्यक्ष निशा चौहान,उपाध्यक्ष अवतार सिंह , उपाध्यक्ष मानसिह बिष्ट ,उपाध्यक्ष देवकी महामंत्री कश्मीर सिंह बबलू,
महामंत्री मगंल सिंह मंत्री यश सिंह, मंत्री प्रीति, मंत्री पूनम, मंत्री ओमकार सिंह, कोषाध्यक्ष बलवंत सिंह ,मण्डल कार्यालय मंत्री दर्शन सिंह, मंडल सह कार्यालय मंत्री हयात सिंह, मंडल मीडिया संयोजक पृथ्वी सिंह मंडल शहर मीडिया संयोजक लीला खाती मंडल आईटी संयोजक ललित कौर मंडल सोशल मीडिया संयोजक देवेंद्र सिंह आदि