कांग्रेस को दिया नई दिशा कार्यकर्ताओं में बातों से उत्साह भर देती हैं दीदी प्रियंका गांधी – अर्जुन पासी*
*कांग्रेस को दिया नई दिशा कार्यकर्ताओं में बातों से उत्साह भर देती हैं दीदी प्रियंका गांधी – अर्जुन पासी*
*पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुन पासी ने प्रियंका गांधी का उत्साह के साथ मनाया जन्मदिन*
मंडल ब्यूरो अनुभव शुक्ला रायबरेली

रायबरेली। (उपभोक्ता खबर) जिले कि सलोन विधानसभा 181 में वर्ष 2022 में कांग्रेस पार्टी से विधायक प्रत्याशी रहे अर्जुन पासी ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का धूम-धाम से जन्मदिवस मनाया है। इस मौके पर सलोन के हवेली रेस्टोरेंट में पत्रकारों को सम्मानित किया गया । केक काट कर प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया गया और गरीबों को कंबल का भी वितरण किया गया। कांग्रेस परिवार द्वारा पूरे उत्साह, अनुशासन और संगठनात्मक एकजुटता के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा पूरा परिसर “प्रियंका गांधी ज़िंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। कांग्रेस के दिग्गज नेता अर्जुन पासी ने कहा कि कांग्रेस को प्रियंका गांधी ने नई दिशा दिया है कार्यकर्ताओं में बातों से उत्साह भर देती हैं। 2027 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कि सरकार बनना तय है। इस कार्यक्रम को सलोन कांग्रेस विधानसभा पूर्व प्रत्याशी अर्जुन पासी द्वारा आयोजित किया गया था इस कार्यक्रम मे सलोन विधानसभा प्रभारी अशोक शुक्ला, दिग्विजय सिंह , निजाम अंसारी, अय्यूब अता आदिल, अयाज अहमद काजू, मोहम्मद इस्माइल, प्रेम प्रकाश पांडे,आशीष सिंह, तनवीर अहमद,TN यादव,मनीष सिंह, बृजेंद्र पांडे, आनंद सिंह खुर्शीद आलम फिरोज अहमद, मोहम्मद शमी सहित सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।