राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत टीम ‘बी’ में कार्यरत डॉ. शैलजा द्वारा सर्पुड़ा आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत टीम ‘बी’ में कार्यरत डॉ. शैलजा द्वारा सर्पुड़ा आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

इस दौरान आंगनवाड़ी में उपस्थित बच्चों की लंबाई (हाइट) और वजन (वेट) का मापन कर उनके स्वास्थ्य की स्थिति का आकलन किया गया। जिन बच्चों में किसी प्रकार की कमी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या पाई गई, उन्हें आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
डॉ. शैलजा ने अभिभावकों को बच्चों के पोषण, स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में भी जागरूक किया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में प्रारंभिक अवस्था में ही स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान कर उनका समय पर उपचार सुनिश्चित करना है।100 बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया ।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने इस स्वास्थ्य शिविर की सराहना की और इसे बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उपयोगी बताया।साथ में आगनवाड़ी कार्यकर्ती सहायिका भावना,रेखा,मोनिका उपस्थित रहे ।