महाशिवरात्रि : सलोन तहसील क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना मटका ग्राम सभा का झारखंडेश्वर मंदिर

0 4
Spread the love

*महाशिवरात्रि : सलोन तहसील क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना मटका ग्राम सभा का झारखंडेश्वर मंदिर*

 

*महाशिवरात्रि के पर्व पर हजारों भक्तों ने किया जलाभिषेक शाम को लगा भव्य मेला*

 

मंडल ब्यूरो अनुभव शुक्ला रायबरेली

रायबरेली। जिले के सलोन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले झारखंडेश्वर मंदिर मटका में महाशिवरात्रि के अवसर पर सोमवार को हजारों की संख्या में शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। शाम को भव्य मेला लगा जिसमें देर शाम तक लोगों का तांता बंधा रहा। मंदिर के मुख्य पुजारी अखिलेश गिरी ने बताया कि रविवार कि रात से ही भींड उमड़ पड़ी थी। सुबह तीन बजे से ही जलाभिषेक शुरू हुआ। दोपहर एक बजे के बाद तक जलाभिषेक चला। लगभग पचास हजार लोगों द्वारा जलाभिषेक किया गया। हजारों कि भींड सम्हालने के लिए पुलिस प्रशासन ने दिनभर चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए रखा। तहसीलदार दीपिका सिंह, सीओ यादुवेंद्र घंटों मौके कि स्थिति सम्भालते रहे। शिवभक्तों को व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए सम्बोधित कर रहे विनय मिश्रा व मटका ग्राम सभा के रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) बिरेंद्र मौर्या ने बताया कि सैकड़ों वर्षों से इस प्राचीन व प्रसिद्ध मंदिर के प्रति आस्था जुड़ी है। यह पूरा कार्यक्रम आसपास व दूर दराज से आए शिवभक्तों के सहयोग से सम्पन्न होता है। इस मंदिर में जलाभिषेक करने दूर-दूर के भक्त आते हैं ,और यहां पर अपने मनोकामना को पूर्ण कर यस और वैभव प्राप्त करते हैं। शास्त्रों में उल्लेखित है की इस दिन भगवान शिव से मांगी गई, सभी मुरादों को भगवान शिव पूर्ण करते हैं यहां तक कहा गया है की इस दिन रुद्राभिषेक करने से व्यक्ति के द्वारा किए गए पूर्व जन्म के पापों से भी छुटकारा मिल जाता है।

 

*सैंकड़ों वर्ष पहले स्वत: उत्पन्न हुआ है झारखंडेश्वर मंदिर का शिवलिंग*

सलोन तहसील मुख्यालय से लगभग चार किलोमीटर दूर स्थित मटका ग्राम सभा में सलोन- जगतपुर मार्ग पर झारखंडेश्वर मंदिर सलोन क्षेत्र का मुख्य आकर्षण का केंद्र है। आस-पास के बुजुर्गो कि मानें तो सैंकड़ों वर्षों पूर्व झारखंडेश्वर मंदिर का शिवलिंग स्वत: उत्पन्न हुआ है। दशकों पहले कांटों भरी बाग में दिखे शिवलिंग के किनारे खुदाई कर शिवलिंग का आखिरी तल खोजा गया किंतु चालीस फीट खुदाई के बाद भी उसका अंतिम छोर नहीं मिल सका तभी से लोगों में आस्था बढ़ी। दशकों पूर्व भव्य मंदिर का निर्माण हुआ यहां पर लगातार रुद्राभिषेक व धार्मिक कार्यक्रम होते रहते हैं। यहां पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किया जाता है। मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण राहगीरों का मन मोह रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.