खुलासा : विद्युत तार चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय शातिर गिरोह को पुलिस व एसओजी ने रंगे हांथ दबोचा

0 52
Spread the love

*खुलासा : विद्युत तार चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय शातिर गिरोह को पुलिस व एसओजी ने रंगे हांथ दबोचा*

*एक कुंटल 12 किलो एल्यूमीनियम का तार बरामद, गैर जनपद निवासी पांच शातिर भेजे गए जेल*

*अयोध्या के मवई थाना में भी विद्युत तार कर चुके थे पार, एसपी रवि कुमार कि सक्रियता से चढे हत्थे*

मंडल ब्यूरो अनुभव शुक्ला लखनऊ

रायबरेली। पुलिस एसओजी व सर्विलांस टीम ने मिलकर एक ऐसे विद्युत तार चोरी करने वाले सती आर चोरों के गिरोह को दर्द पहुंचा है जो की उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में घूम-घूम कर सरकारी बिजली के तार को काटकर कबड्डी के हाथ बेच कर मोटी रकम अर्जित कर लेते थे। इस पूरे कुलसी में जिले के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार का अहम योगदान रहा। विद्युत हॉकी जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में बीती 14 व 15 मार्च की रात सैंकड़ों मीटर कि दूरी तक एल्यूमीनियम के कीमती तार सरकारी विद्युत पोल से गायब हो गए थे इसके संबंध में थाना शिवगढ़ में मुकदमा संख्या 259 /2026 भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में डटी हुई थी इस पूरी घटना का सनसनी खेत खुलासा करते हुए 19 मार्च को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर महाराजगंज सर्किल के सीओ प्रदीप कुमार ने बताया की मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना क्षेत्र के गणेशगंज ग्राम के पास से अभियुक्तगण सूरज पुत्र रूपचन्द्र निवासी धीरपुर मजरे दौलतपुर बेहमा थाना रामपुरकला जनपद सीतापुर , अमित पुत्र सुरेश निवासी लखुवा बेहड़ थाना सकरन जनपद सीतापुर , पुष्पेन्द्र पुत्र रामपाल निवासी कमहरिया थाना थम्भौर जनपद सीतापुर, विनीत कश्यप पुत्र डालचन्द्र निवासी निरहन थाना पिसावा जनपद सीतापुर हाल पता फरीदीनगर थाना इन्द्रानगर जनपद लखनऊ , सलीम पुत्र नूर हसन निवासी कोठवलकला थाना फखरपुर जनपद बहराइच को विद्युत तार चोरी की योजना बनाते समय चोरी के एक कुण्टल 12 किलो एल्युमीनियम तार के साथ नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। शातिरों के विरुद्द थाना शिवगढ़ पर मु०अ०सं० 73/2026 धारा 313/317(2)/317(4)/317(5) बीएनएस अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। अन्य अभियुक्तगण को शीघ्र ही गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस पूरे खुलासे में पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम का अहम योगदान रहा।

*दिन में रेकी कर विद्युत तार को मिलाकर उड़ा देते थे फ्यूज, फिर काट कर कबाड़ी को करते थे विक्रय*

एसपी रवि कुमार के नेतृत्व में दबोचा गया यह शातिर गैंग दिन में रैकी कर एकान्त स्थानों पर लगे हुए बिजली के तारो को देख लेता था तथा रात्रि में समस्त टीम इकट्ठा होकर रैकी हुए स्थान पर आकर विद्युत तार को आपस में शॉर्ट कराकर बिजली का फ्यूज उड़ा देते हैं तथा विद्युत सप्लाई बंद होने के बाद तार को मेन लाइन से अलग कर देते हैं। तार को काटकर लखनऊ ले जाकर अपने कबाड़ी साथी विनीत कश्यप व सलीम उपरोक्त को विक्रय कर प्राप्त धन को आपस में बांट लेते थे। जानकारी के मुताबिक पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर बताया गया है कि दिनांक 14/15 मार्च 2026 की रात्रि को थाना शिवगढ़ क्षेत्र से बिजली के खम्भे से तार चोरी की थी जिनमें से कुछ तार अपने अन्य साथियों की मदद से कबाड़ में बेच दिया था तथा जो तार बरामद हुआ है वह उसी चोरी से संबंधित है तथा साथ ही बताया गया कि करीब 08-09 दिन पहले जनपद अयोध्या के थाना मवई क्षेत्रान्तर्गत भी बिजली के तार की चोरी की गयी थी जिसे सलीम व विनीत की मदद से कबाड़ी को बेच दिया गया था। उक्त संबंध में जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि थाना मवई जनपद अयोध्या पर मु०अ०स० 20/2026 धारा-303(2)/324(4) बीएनएस अभियोग पंजीकृत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.