निहाल नदी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया, बाढ़ से राहत के लिए बनेगा डायवर्जन प्लान।

0 24
Siv arora
Spread the love

निहाल नदी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया, बाढ़ से राहत के लिए बनेगा डायवर्जन प्लान।

 

रामनगर तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) ध्रुव मर्तोलिया ने निहाल नदी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बरसात के समय निहाल नदी का पानी चकलुवा क्षेत्र में प्रवेश कर होने वाले नुकसान का जायजा लिया।

 

डीएफओ ने बताया कि वर्षा ऋतु में नदी का जल चकलुवा क्षेत्र में बहने से लोगों को भारी परेशानी और नुकसान का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए नदी के डायवर्जन (मार्ग परिवर्तन) की योजना तैयार की जा रही है, जिससे भविष्य में आपदा की स्थिति से राहत मिल सकेगी और प्रभावित क्षेत्रों को सुरक्षित बनाया जा सकेगा।

 

निरीक्षण के दौरान निहाल नदी में खनन निकासी नहीं होने का मुद्दा भी प्रमुखता से सामने आया। इस संबंध में डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया ने कहा कि नदी में जमा सामग्री के कारण जल निकासी प्रभावित होती है, जो बाढ़ की समस्या को बढ़ाती है। उन्होंने बताया कि इस विषय पर वन विभाग और वन निगम के बीच वार्ता चल रही है तथा जल्द ही इसका समाधान निकाल लिया जाएगा।

 

उन्होंने भरोसा दिलाया कि आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद निहाल नदी में खनन कार्य को सुचारु रूप से शुरू कराया जाएगा। इससे नदी की जलधारा व्यवस्थित होगी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत मिलने के साथ ही आपदा के जोखिम को भी कम किया जा सकेगा।

 

डीएफओ ने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने और बरसात से पहले आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश भी दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.