उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल का सिटी क्लब में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल का सिटी क्लब में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया


रिपोर्ट, सुरेंद्र शर्मा
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए आगे आने का आह्वान किया l इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल जिला अध्यक्ष और पूर्व प्रधान राजेश कुमार महानगर अध्यक्ष रामप्रसाद और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने जिला एवं महानगर पदाधिकारियों को विभिन्न पदों पर मनोनीत कर उन्हें मनोनयन पत्र प्रदान किए l इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन प्रदेश महासचिव कुंदन आर्य महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जगदीश तनेजा महानगर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली महानगर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के प्रदेश महासचिव प्रशांत सिंह पूर्व प्रधान और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय यादव रविंद्र गुप्ता डॉ सरोज राजेश कुमार नितिन कुमार बृजलाल विजय हरि जमुना प्रसाद देबू कोली उमेश कुमार डॉ सुमित राय सहित बड़ी संख्या में अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा द्वारा किया गया l