रुद्रपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर

106

रुद्रपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर

रुद्रपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर रुद्रपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर रुद्रपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर

रुद्रपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय, रुद्रपुर में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने को कहा।

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड में आधारभूत संरचना, निवेश, रोजगार, पर्यटन, शिक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। प्रदेश सरकार “विकल्प रहित संकल्प” के मंत्र के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है।

 

मदन कौशिक ने रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा और महापौर विकास शर्मा द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इससे जनता का भाजपा के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी और ऊधम सिंह नगर में भी पार्टी को व्यापक जनसमर्थन मिलेगा।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन से जुड़े विभिन्न सुझाव भी रखे। मदन कौशिक ने सभी का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन हित में सक्रिय रहकर कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, सह प्रभारी भारत भूषण चुग,जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग एवं हिमांशु शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा,जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, अक्षय अरोड़ा, योगेश वर्मा, विजय तोमर, अक्षय गेहलोत, मोर सिंह, सुरेंदर चौधरी,अजय तिवारी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विपिन सिंह, महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रीति धीर, पिंकी, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, मयंक तिवारी, गोल्डी गौरैया , आदेश भारद्वाज, अभिषेक, दीपक, नेगी सहित जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments are closed.