मुख्य विकास अधिकारी ,उधम सिंह नगर के निर्देशानुसार  सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज, रुद्रपुर में बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों से संबंधित एक व्यापक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

0 8
Siv arora
Spread the love

मुख्य विकास अधिकारी ,उधम सिंह नगर के निर्देशानुसार  सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज, रुद्रपुर में बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों से संबंधित एक व्यापक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति, पुलिस विभाग (एएचटीयू), चिकित्सा विभाग, बाल विकास विभाग तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के प्रतिनिधियों द्वारा छात्राओं को बाल अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम, पोक्सो अधिनियम, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस हेल्पलाइन 112, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930,महिला हेल्पलाइन नंबर 181,तथा मानव तस्करी की रोकथाम के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को बताया गया कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य और शिक्षा पर गंभीर एवं दीर्घकालिक नकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या अथवा शोषण की स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने के लिए कहा गया.

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त विद्यालय स्टाफ, विद्यालय की सभी छात्राएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित, जागरूक एवं सशक्त बनाना तथा बाल संरक्षण से संबंधित योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाना रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.