लॉटरी का लालच देकर 24 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार।
।

देहरादून वादी सोहन लाल रतूडी एवं उसके पुत्र को 02 करोड 50 लाख की लॉटरी लगने का झांसा देकर आर०बी०आई० व इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर 24 लाख रूपये की धोखाधडी किये जाने पर मु०अ०सं० 23/2021 धारा-419, 420, 120बी भा०द०वि० व 66 डी आई०टी० एक्ट थाना हिण्डोलाखाल जनपद टिहरी गढ़वाल में पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त की विवेचना सीबीसीआईडी सैक्टर देहरादून द्वारा की जा रही है।
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा सभी विवेचकों को उनकी विवेचनाओं में प्रभावी कार्यवाही करते हुये वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके क्रम में मनोज कुमार ठाकुर, सैक्टर ऑफिसर, सेक्टर देहरादून के पर्यवेक्षण में अभियुक्तों की तलाश / गिरफ्तारी हेतु निरीक्षक भारत सिंह के साथ एक टीम गठित की गई थी दिनांक 11-02-2026 को निरीक्षक/ विवेचक भारत सिंह के साथ 01 टीन बिहार व पश्चिमी बंगाल राज्यों में अभियुक्तों की तस्दीक एवं गिरफ्तारी हेतु भेजी गयी जिसमें दिनांक 13-02-2026 को संदिग्ध एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश / तस्दीक करते हुये मुकदमा उपरोक्त में लाभार्थी खाताधारक / अभियुक्त अभय कुमार सिंह को थाना नौतन दुबे, पश्चिमी चम्पारण, बिहार से गिरफ्तार किया गया, जो कि शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके बैंक के खाते में कुल रू0 4,10.000/- की धनराशि जमा हुयी थी। अभियुक्त द्वारा उक्त वनराशि अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर कराकर, यूपीआई व अन्य माध्यमों से निकालकर, धोखधडी कर अनुचित लाभ प्राप्त किया है।
प्रदीप कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, सीबीसीआईडी देहरादून के निर्देशन में दिनांक 16-02-2026 को अभियुक्त अभय कुमार सिंह को पश्चिमी चम्पारण, बिहार से ट्रांजिट रिमांड पर लाकर जूडिशियल मजिस्ट्रेट, कीर्तिनगर, टिहरी गढ़वाल के समक्ष प्रस्तुत कर 14 दिवस न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार नई टिहरी भेजा गया है। मुकदमें उपरोक्त में पूर्व में सीआईडी टीम द्वारा 03 अभियुक्त गुंजन कुमार, नीतेश कुमार झा व धनंजय यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
नाम पता अभियुक्त-
1- अभय कुमार सिंह पुत्र बलीराम सिंह निवासी ग्राम परसोनी, वार्ड-11, थाना नौतन दूबे, पश्चिमी चम्पारन, बिहार ।
गिरफ्तारी टीम का विवरण-
1-निरीक्षक भारत सिंह
2- उप निरीक्षक चिरंजीत सिंह
3- कान्स० योगेश कुमार
4- कान्स० चालक मनोज कुमार