1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद, लगभग 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

7

1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद, लगभग 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

 

 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान” को सफल बनाने एवं जनपद ऊधमसिंहनगर को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत A.N.T.F. रुद्रपुर एवं थाना किच्छा पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

दिनांक 23.09.2026 को क्षेत्राधिकारी A.N.T.F. श्री प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण एवं A.N.T.F. रुद्रपुर टीम तथा कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दरऊ चौकी क्षेत्र में सघन चेकिंग की जा रही थी।

चेकिंग के दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल, जिनमें लगभग 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि थी, बरामद हुई। बरामद मात्रा वाणिज्यिक मात्रा की श्रेणी में है।

 

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली किच्छा में धारा 08/22/60 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्त*

 छोटे खाँ पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जनपद बरेली, उम्र 40 वर्ष।

– 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल, लगभग 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि

 एक पैशन मोटरसाइकिल

 ₹650 नगद

– एक वीवो मोबाइल फोन

 

*पूछताछ में खुलासा*

 प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह उक्त कैप्सूल अनीस अहमद निवासी किच्छा से प्राप्त कर नशे के आदी युवकों को बेचता था। अभियुक्त द्वारा टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों का कारोबार किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी पुलिस द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है।

 

 

*पंजीकृत अभियोग*

➡️ कोतवाली किच्छा में धारा 08/22/60 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

 

*पुलिस टीम*

1. प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, प्रभारी A.N.T.F. रुद्रपुर

2. उ0नि0 सुरेन्द्र प्रताप बिष्ट, A.N.T.F. रुद्रपुर

3. उ0नि0 बसंत प्रसाद, चौकी प्रभारी लालपुर, कोतवाली किच्छा

4. हे0का0 भुवन पाण्डेय, A.N.T.F.

5. का0 विनोद खत्री, A.N.T.F.

6. म0का0 कल्पना नेगी, A.N.T.F.

7. का0 मनोज सिंह

8.

 

 

*SSP अजय गणपति का संदेश*

“जनपद ऊधमसिंहनगर में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। नशे के कारोबार में संलिप्त तस्करों एवं उनके नेटवर्क के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए पुलिस पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। आमजन नशे की तस्करी अथवा बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस को दें और नशामुक्त ऊधमसिंहनगर के संकल्प में पुलिस का सहयोग करें।”

Comments are closed.