भव्य कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

0 10
Siv arora
Spread the love

भव्य कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

रुद्रपुर। श्री प्रेम आश्रम धाम न्यास कमेटी की ओर से दादा गुरु श्री श्री 1008 भैरवनाथ जी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्रेम आश्रम, संपतपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं भक्ति ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम गुरु गायत्री नाथ जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है।

कलश शोभायात्रा ग्राम जाफरपुर से प्रेम आश्रम, संपतपुर तक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ निकाली गई। इस दौरान गुरु गायत्री नाथ जी महाराज फूलों से सुसज्जित रथ पर विराजमान होकर श्रद्धालुओं को दर्शन देते रहे। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी सहभागिता की। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और संस्कारों का प्रसार होता है।

कथा व्यास स्वामी रामजी दास श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं। कार्यक्रम में वशिष्ठ जी महाराज बरसाने वाले, कमल वशिष्ठ, योगेश नाथ जी, प्रेम आश्रम धाम न्यास कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सुखीजा, राजकुमार भुसरी, शुभम सुखीजा, सोमनाथ छाबड़ा, राजेन्द्र बठला, चिमन लाल ठुकराल, मनीष छाबड़ा, पुरुषोत्तम छाबड़ा, ललित बिष्ट, अशोक यादव, रमेन विश्वास, सुभाष मक्कड़, विशाल छाबड़ा, सचिन छाबड़ा, तीरथ सीकरी, इन्दर खुराना, दर्शन लाल छाबड़ा, विनोद ठुकराल, बंटी कुमार, गुलशन शर्मा, विक्की छाबड़ा, सुमन, शकुंतला रानी सुखीजा, वर्षा छाबड़ा, मीनू हुड़िया, शशि भुसरी, कांता मक्कड़, शोभा फूटेला, रजनी, सीमा सेतिया, सोनिया, सुदेश छाबड़ा और राधा रानी छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

न्यास कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सुखीजा ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 7 जून तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। 7 जून की रात्रि 9 बजे से विशाल जागरण का आयोजन होगा। इसके उपरांत 8 जून को प्रातः 7 बजे भोग एवं प्रसाद वितरण, सुबह 8 बजे हवन-यज्ञ, 11 बजे संत प्रवचन तथा दोपहर 2 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.