गाँव चलो अभियान’ के तहत सिरौली में बसपा की नुक्कड़ बैठक, कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूती का लिया संकल्प

‘गाँव चलो अभियान’ के तहत सिरौली में बसपा की नुक्कड़ बैठक, कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूती का लिया संकल्प


बहुजन समाज पार्टी के ‘गाँव चलो अभियान’ के अंतर्गत आंवला विधानसभा क्षेत्र के कस्बा सिरौली के मोहल्ला गढ़ी में रविवार को एक नुक्कड़ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के ग्रामीणों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए आंवला विधानसभा अध्यक्ष राहुल गौतम ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की सरकार में सर्व समाज के विकास को प्राथमिकता दी गई थी। उन्होंने कहा कि बसपा शासनकाल में बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों को सम्मान और अधिकार मिले तथा जनहित में अनेक विकास कार्य कराए गए।
राहुल गौतम ने कहा कि बसपा की नीतियाँ सामाजिक न्याय, समानता और “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” के सिद्धांत पर आधारित हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों, विचारधारा और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया गया। वहीं उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पार्टी सुप्रीमो बहन मायावती को पाँचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों के साथ पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
