एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन का असर — 200 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 800 लीटर लहन नष्ट

0 5
Siv arora
Spread the love

एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन का असर — 200 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 800 लीटर लहन नष्ट

 

अवैध शराब के विरुद्ध कोतवाली सितारगंज पुलिस ने जंगल में चल रही अवैध कच्ची शराब की भट्टी का किया भंडाफोड़

उधम सिंह नगर। सितारगंज, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति  के निर्देशानुसार जनपद में अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी सितारगंज महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में कोतवाली सितारगंज पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

अवैध कच्ची शराब की भट्टी का भंडाफोड़ — पुलिस टीम द्वारा बसगर वनविभाग बैरियर से बायीं ओर करीब 01 किलोमीटर अंदर जंगल में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना पर तत्काल दबिश दी गई।

पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर झाड़ियों की आड़ से देखा गया तो जंगल के बीच अवैध कच्ची शराब की भट्टी जलती हुई पाई गई। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने से पहले भट्टी के पास मौजूद तीन व्यक्ति जंगल की ओर भागने लगे।

पुलिस टीम द्वारा मौके पर निरीक्षण करने पर जमीन में गड्ढा खोदकर लकड़ी डालकर आग जलाकर उसके ऊपर लोहे के ड्रम रखकर कच्ची शराब तैयार की जा रही थी। मौके से 03 रबर की ट्यूबों में लगभग 200 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।

इसके अतिरिक्त मौके से कच्ची शराब बनाने के उपकरण एवं सामग्री 02 लोहे के ड्रम, 02 अदद एल्युमिनियम पाइप, 02 अधजली लकड़ियां एवं 02 प्लास्टिक की बाल्टियां बरामद की गईं।मौके पर शराब बनाने के लिए तैयार किया जा रहा लगभग 800 लीटर लहन बरामद हुआ, जिसे पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही नष्ट किया गया।

उपरोक्त बरामदगी के संबंध में कोतवाली सितारगंज में मु0अ0सं0 460/2026, धारा 60(1)/60(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार दबिश एवं तलाश की जा रही है।

फरार अभियुक्तगण

1. सोनू सिंह पुत्र गुरदीप सिंह, निवासी कुशमोड़ा, सितारगंज, जनपद ऊधमसिंहनगर।

2. गुरमीत सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह, निवासी कुशमोड़ा, सितारगंज, जनपद ऊधमसिंहनगर।

3. संजू सिंह पुत्र राम सिंह, निवासी बसगर शक्तिफार्म, सितारगंज, जनपद ऊधमसिंहनगर।

 

🔹 बरामदगी

1. लगभग 200 लीटर अवैध कच्ची शराब

2. लगभग 800 लीटर लहन नष्ट

3. 02 लोहे के ड्रम

4. 02 एल्युमिनियम पाइप

5. 02 अधजली लकड़ियां

6. 02 प्लास्टिक की बाल्टियां

7. 03 रबर की ट्यूब

 

🔹 पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक – सुंदरम शर्मा

उपनिरीक्षक –  जगदीश तिवारी

अपर उपनिरीक्षक –  कमलेश मेहरा

हेड कांस्टेबल –  मतलूब खान

हेड कांस्टेबल – श्री नवनीत कुमार

कांस्टेबल – श्सचिन

Leave A Reply

Your email address will not be published.