एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस ने मोबाइल झपटमारों पर कसा शिकंजा।

0 3
Siv arora
Spread the love

एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस ने मोबाइल झपटमारों पर कसा शिकंजा।

 

ट्रांजिट कैंप पुलिस ने 02 मोबाइल झपटमार किए गिरफ्तार।

 

झपटमारों से छीने गए 05 मोबाइल फोन बरामद।

 

छीना झपटी में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में  पुलिस अधीक्षक नगर/ पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व  क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर महोदय के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प श्री धर्मवीर सोंलकी के नेतृत्व में आपरेशन प्रहार के तहत उ0नि0 जितेन्द्र खत्री मय पुलिस टीम द्वारा दौराने चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन वस्तु, रोकथामा अवैध मादक प्रदार्थ व रोकथाम जुर्म जरायम के तहत मोबाईल फोन छिनौती करने वाले 02 शातिर अभियुक्तो को 05 मोबाईल फोन व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल के किया गिरफ्तार

घटना का साऱांश- दिनांक-09/09/26 को वादी श्री राजेन्द्र निसाद उर्फ मोनू पुत्र श्री मुरलीधर निवासी आई- 57 ट्रांजिट कैम्प कोतवाली ट्रांजिट कैम्प जन0 उधमसिंहनगर के द्वारा तहरीर दी की जब प्रार्थी सिडकुल ढाल परशुराम चौक के पास अपने फोन से बाते करते हुये जा रहा था तो पीछे से 02 बाईक सवार लोगो के द्वारा मेरा फोन छीन कर भाग गये वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली ट्रांजिट कैम्प में मु0अ0सं0-289/26 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत कर अभियोग की विवेचना उ0नि0 जितेन्द्र खत्री को सुपुर्द की गयी, अभियुक्तो की गिरफ्तारी व मोबाईल बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्रांजिट कैम्प के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया ।दिनांक-13/09/26 को पुलिस टीम द्वारा सुराग रसी पता रसी कर पूर्व से ही मुखबिर मामूर किये गये थे मुखिबर खास की सूचना दी कि जो लड़के मोबाईल फोने छिनेती करने वालो की आप तलाश कर रहे हैं। उनमें से दो लड़को को मैने बिना नम्बर प्लेट की हीरो स्पलेंडर प्लस मोटर साईकिल में पर गंगापुर रोड़ पर पानी वाली मन्दिर के आप-पास धुमते हुये देखा मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम उक्त स्थान पर तुरन्त दबिश दी गयी तो 02 व्यक्ति मोटर साईकिल सवार को रोकने को कहा परन्तु पुलिस टीम को सामने पाकर मोटर साईकिल चालक मोटर साईकिल मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, भागने का मौका दिये बगैर ही पुलिस टीम द्वारा मोटर साईकिल सवार व्यक्तियो को घेरकर पकड़ लिया पकड़े गये व्यक्तियो से नाम पता पूछा को अपना नाम सागर राजपूत उर्फ खत्री पुत्र पप्पू राजपूत निवासी जनपद रोड महालक्ष्मी फेस 02 थाना ट्रांजिट कैंप जिला ऊधम सिंह नगर उम्र 19 वर्ष मूल निवासी भवानीगंज थाना रामनगर जिला नैनीताल तथा दुसरे ने अपना नाम रामकिशन उर्फ रामू पुत्र राज बहादुर निवासी संजयनगर खेडा थाना ट्रांजिट कैम्प जिला उधमसिंह नगर मूल-ग्राम बण्डिया थाना सहजहानपुर जिला पीलीभीत उ0प्र0 उम्र 19 वर्ष बताया जामातलाशी ली गयी तो राम किशन उर्फ राजू की जेब से एक मोबाईल ओपो कम्पनी का बरामद हुआ जिसका आईएमईआई का मिलान कोतवाली ट्रांजिट कैम्प में पंजीकृत में मु0अ0सं0-289/26 धारा 304(2) बीएनएस से किया गया तो वही मोबाईल फोन होना पाया गया तथा जिस अधार पर अभि0 को 304(2)/317(2),3(5) B.N.S के तहत गिरफ्तार किया गया दूसरे अभियुक्त सागर राजपूत उर्फ खत्री की जामा तलाशी ली गयी तो अभियुक्त की जेब से 04 अदद मोबाईल बरामद हुये अभिय़ुक्त को धारा- 35/106 B.N.S.S के तहत गिरफ्तार किया गया हैं। तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल को कब्जे पुलिस लिया गया हैं। गिरफ्तार अभियुक्तगणो को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. सागर राजपूत उर्फ खत्री पुत्र पप्पू राजपूत निवासी जनपद रोड महालक्ष्मी फेस 02 थाना ट्रांजिट कैंप जिला ऊधम सिंह नगर उम्र 19 वर्ष मूल निवासी भवानीगंज थाना रामनगर जिला नैनीताल

2. रामकिशन उर्फ रामू पुत्र राज बहादुर निवासी संजयनगर खेडा थाना ट्रांजिट कैम्प जिला उधमसिंह नगर मूल-ग्राम बण्डिया थाना सहजहानपुर जिला पीलीभीत उ0प्रे0 उम्र 19 वर्ष गिरफ्तारशुदा

पुलिस टीम –

1. निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्रांजिट कैम्प

2. व0उ0नि0 मुकेश मिश्रा

3. उ0नि0 जितेन्द्र खत्री

4. अपर उ0नि0 चन्द्र प्रकाश बवाड़ी

5. हे0कानि0 अनिल कुमार

6. कानि0 हिमाशु

Leave A Reply

Your email address will not be published.