बसंतीपुर मे जलनिकासी की समस्या का 70 साल बाद हुआ समाधान, विधायक शिव अरोरा ने 25 लाख की लागत से आधा किलोमीटर नाली निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर किया शिलान्यास

*बसंतीपुर मे जलनिकासी की समस्या का 70 साल बाद हुआ समाधान, विधायक शिव अरोरा ने 25 लाख की लागत से आधा किलोमीटर नाली निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर किया शिलान्यास*


रुद्रपुर। विधानसभा रुद्रपुर का बंसतीपुर क्षेत्र जिस गांव की स्थापना 1952 मे हुई थी तब से आज तक यहाँ के लोग इस गांव की जल् निकासी की समस्या से त्रस्त थे, जहाँ हर बरसात मे जल भराव के कारण लोगो का चलना मुश्किल होता था,स्कूल जाने वाले बच्चोँ से लेकर सभी लोगो को बहुत कठिनाई का समानता करना पड़ता था.
वही बसंतीपुर क्षेत्र के लोगो की इस गंभीर समस्या को विधायक शिव अरोरा ने किया समाधान।
विधायक शिव अरोरा ने बसंतीपुर मे 25 लाख की लागत से जल निकासी हेतु आधा किलोमीटर नाली निर्माण के कार्य का नारियल फोड़ शिलान्यास किया।
इस अवसर पर बसंतीपुर क्षेत्र के लोगो ने ख़ुशी का इजहार करते हुऐ विधायक शिव अरोरा का फूलमालाओ से स्वागत किया।
इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा 70 सालों से जल निकासी जैसी गंभीर समस्या को झेल रहे बसंतीपुर क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, यह 25 लाख की लागत से आधा किलोमीटर नाली निर्माण से यहां हर वर्ष बरसात के समय जल भराव की समस्या से निजात मिलेगी,निश्चित रूप से पिछले 7 दशकों से इस गंभीर समस्या से जूझ रहे गांव वासियों को अब नाल निर्माण के बाद काफी राहत मिलने वाली है।
विधायक बोले उनके कार्यकाल में ऐसे ऐसे सड़कों का निर्माण कार्य हुआ जिसकी दशकों से जनप्रतिनिधि द्वारा सुध नहीं ली गई। इस नाली निर्माण को लेकर भी ग्रामीणों ने विधायक को बताया उन्होंने बहुत संघर्ष किया लेकिन पूर्व मे जनप्रतिनिधि द्वारा सिर्फ झूठी घोषणा ही की गई ओर हमारी कई पीड़िया इस समस्या से जूझते हुऐ चली गई मगर यह समस्या ज्यो की त्यों बनी रही।
मगर विधायक शिव अरोरा ने इस नासूर बनी समस्या को समाप्त करने का कार्य किया निश्चित रूप से इस नाली निर्माण से बसंतीपुर क्षेत्र मे काफ़ी राहत मिलेगी।
इस दौरान गदरपुर ब्लॉक प्रमुख पति प्रति ग्रोवर मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश बजाज, अजितेश पाइक, मनोज मिस्त्री, मनोज मंडल, अर्जुन कुमार, भोला, इंद्रपाल चौधरी, अरविन्द कुमार, विजय प्रसाद, प्रदीप, मुकेश आदि लोग मौजूद रहें।
