बाजपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद,शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

0 55
Siv arora
Spread the love

बाजपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद,शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

 

जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के सख्त निर्देशों के क्रम में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बाजपुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

उधम सिंह नगर ,बाजपुर । दिनांक 06.06.2026 को वादी मोबीन अहमद पुत्र मोहम्मद यामीन निवासी सरकरा, बाजपुर द्वारा कोतवाली बाजपुर में सूचना दी गई कि उनकी मोटरसाइकिल HF Deluxe संख्या UK18A-0797, जो उन्होंने उपचार हेतु आयुष्मान अस्पताल बाजपुर के बाहर खड़ी की थी, अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है।

प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली बाजपुर में तत्काल अभियोग पंजीकृत कर मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।

गठित टीमों द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों का गहनता से अवलोकन कर संदिग्धों की तलाश शुरू की गई।

पुलिस टीम की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप घटना दर्ज होने के मात्र 03 घंटे के भीतर अभियुक्त अजय उर्फ हरीश को लेवड़ा पुल के पास से चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया गया।

बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई तथा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.