खेत में गाय जाने पर विवाद: माँ-बेटी को लाठी-डंडों से पीटा, थाना बसई अरेला के बीधापुर गांव की घटना पुलिस ने घायल महिला का कराया मेडिकल, जांच शुरू

0 28
Siv arora
Spread the love

खेत में गाय जाने पर विवाद: माँ-बेटी को लाठी-डंडों से पीटा,

थाना बसई अरेला के बीधापुर गांव की घटना पुलिस ने घायल महिला का कराया मेडिकल, जांच शुरू

पिनाहट।​बसई अरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बीधापुर में शाम करीब 6:00 बजे एक मामूली बात को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। खेत में गाय चले जाने के विवाद में दबंग पड़ोसियों ने एक राय होकर एक महिला और उसकी बेटी पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में माँ-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीधापुर गांव की रहने वाली यशोदा (पत्नी रामनिवास) और उनकी बेटी बबली की गाय अचानक पड़ोस के एक खेत में चली गई थी। इसी बात से नाराज होकर पड़ोस के ही कुछ लोगों ने आपा खो दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने लामबंद होकर एक राय होकर लाठी-डंडों के साथ उन पर धावा बोल दिया।
गांव के ही कुछ नामजद लोगों ने पुरानी रंजिश और गाय के खेत में जाने का बहाना बनाकर महिला यशोदा और उनकी बेटी बबली को घेर लिया और उन्हें बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो चुके थे।
​यशोदा की हालत गंभीर, पुलिस कार्रवाई में जुटी
​इस बर्बर हमले में यशोदा को शरीर और सिर पर काफी गंभीर चोटें आई हैं। वहीं उनकी बेटी बबली भी लहूलुहान हो गई, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।
​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया।
​घायल यशोदा का विधिवत मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.