देवर-जेठ ने मिलकर भाई और भाभी को लहूलुहान किया, सिर में गंभीर चोटें

0 99
Siv arora
Spread the love

देवर-जेठ ने मिलकर भाई और भाभी को लहूलुहान किया, सिर में गंभीर चोटें

पिनाहट।पारिवारिक कलह में रिश्तों को तार-तार करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना बसई क्षेत्र के एक गांव में आपसी विवाद को लेकर देवर और जेठ ने मिलकर अपने ही भाई और भाभी पर लाठी-डंडों और ईंटों से जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट में 26 वर्षीय महिला के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर मामले की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी बेबी (26 वर्ष) पत्नी ब्रह्म किशोर शाम करीब 9 बजे अपने मवेशियों का दूध निकाल रही थी। बेबी का पति ब्रह्म किशोर एक ईंट भट्टे पर ट्रैक्टर चलाने का काम करता है। शाम को जब वह काम से घर लौटा, तो पारिवारिक रंजिश को लेकर उसका बड़ा भाई (जेठ) नंदकिशोर और छोटा भाई (देवर) पंकज उससे बहस करने लगे।

बीच-बचाव करने आई भाभी को भी नहीं बख्शा

बात इतनी बढ़ गई कि नंदकिशोर और पंकज ने आपा खो दिया और ब्रह्म किशोर पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। जब पत्नी बेबी अपने पति को बचाने के लिए बीच में आई, तो आरोपियों ने उस पर भी बेरहमी से लाठियां और ईंटें बरसानी शुरू कर दीं। इस हमले में बेबी का सिर फट गया और हाथ में भी गंभीर चोटें आईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.