आपत्तिजनक वीडियो बना. मोमोज बेचने वाले से महिला को हुआ प्यार, फिर बनाए शारीरिक संबंध, अवैध संबंध का ऐसे हुआ अंत….

आपत्तिजनक वीडियो बना. मोमोज बेचने वाले से महिला को हुआ प्यार, फिर बनाए शारीरिक संबंध, अवैध संबंध का ऐसे हुआ अंत….


उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. धौलाना क्षेत्र में हुई इस हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है. पुलिस ने बताया कि मृतक महिला और आरोपी दोनों पहले से शादीशुदा थे और कई सालों से प्रेम संबंध थे.
पुलिस के अनुसार मृतका अनु देवी और आरोपी अमृतलाल 10 दिन पहले ही हापुड़ रहने आए थे. मृतका अनु मूल रूप से देवरिया की रहने वाली थी. वह अपने माता-पिता के साथ पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में रहती थी. वह एक आयुर्वेदिक कंपनी में सेल्स गर्ल के रूप में कार्यरत थी.
अमृतलाल के ठेले पर मोमोज खाने आती थी महिला
इसी दौरान उसकी मुलाकात अमृतलाल यादव से हुई थी, जो मूल रूप से आजमगढ़ का रहने वाला है. अमृतलाल वहां मोमोज का ठेला लगाता था. अनु अक्सर मोमोज खाने आती थी. इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और प्यार हो गया.
दोनों में कुछ समय बाद शारीरिक संबंध बन गए. पहले दोनों ने ही एक-दूसरे को अविवाहित बताया था. बाद में दोनों को ही एक-दूसरे के शादी-शुदा होने और बच्चे होने की जानकारी हुई. इससे दोनों में तनाव बढ़ने लगा.
जांच में सामने आया कि अनु अपने पहले पति से अलग रह रही थी और उसकी ढाई साल की एक बेटी भी है. वहीं अमृतलाल की पत्नी और दो बच्चे आजमगढ़ में रहते हैं. हाल ही में अमृतलाल ने मसूरी-गुलावठी रोड स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी शुरू की थी और दोनों नगला उदयरामपुर में पति-पत्नी बताकर किराये पर रहने लगे थे.
अमृतलाल को आपत्तिजनक वीडियो से किया ब्लैकमेल
इसके बाद अनु ने अमृतलाल पर अपनी पत्नी को छोड़कर उससे शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. आरोप है कि उसने आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था, जिसके जरिए अमृतलाल को ब्लैकमेल करती थी. इससे परेशान होकर अमृतलाल ने अनु को रास्ते से हटाने की योजना बनाई.
11 जून को उसने मौका पाकर अनु का दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. बाद में मकान के अंदर महिला का शव मिला. अमृतलाल का इरादा शव को ठिकाने लगाने का था, लेकिन मौका नहीं मिल सका.
आरोपी ने पुलिस के सामने कबूल किया अपना जुर्म
पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी अमृतलाल को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. अमृतलाल यादव ने बताया कि वह अपनी पम्त्नी और बच्चों को नहीं छोड़ सकता था. उसको अपनी करनी का पश्चाताप नहीं है. इसके बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.
