देवभूमि एकता मंच के बैनर तले पहाड़ी समाज के पदाधिकारियों ने अधिकारियों से की मुलाकात, समाज के उत्थान पर हुआ मंथन

0 14
Siv arora
Spread the love

देवभूमि एकता मंच के बैनर तले पहाड़ी समाज के पदाधिकारियों ने अधिकारियों से की मुलाकात, समाज के उत्थान पर हुआ मंथन

किच्छा। पर्वतीय (पहाड़ी) समाज के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने मंच के अध्यक्ष खेम सिंह बिष्ट, सचिव कुंदन सिंह नेगी के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी गौरव पांडे और मंडी समिति के सचिव मोहन चंद्र जोशी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पर्वतीय (पहाड़ी) एकता महासभा के उद्देश्यों, सामाजिक दायित्वों और आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि सभा का मुख्य उद्देश्य पहाड़ी समाज को संगठित करते हुए समाज के लोगों के सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक और सांस्कृतिक उत्थान के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने, जरूरतमंद परिवारों को सहयोग उपलब्ध कराने तथा पहाड़ी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

पदाधिकारियों ने अधिकारियों के समक्ष समाज के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों को रखा और सामाजिक उत्थान के लिए सार्थक पहल किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर सकारात्मक सोच के साथ कार्य करेगी और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी।

उप जिलाधिकारी गौरव पांडे एवं मंडी समिति के सचिव मोहन चंद्र जोशी से हुई मुलाकात के दौरान महासभा के पदाधिकारियों ने सामाजिक एकजुटता और विकास को लेकर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर खेम सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह नेगी, रमेश तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी, दिलीप सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह नेगी तथा कैलाश चंद्र बिष्टानिया रणजीत सिंह नगर कोटी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि देवभूमि पहाड़ी समाज के सर्वांगीण विकास और लोगों के उत्थान के लिए संगठन आगे भी विभिन्न स्तरों पर सक्रिय होकर कार्य करता रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.