छात्र उपाध्यक्ष पद पर विश्वजीत निर्विरोध निर्वाचित पहुंचे विधायक कार्यालय , विधायक शिव अरोरा ने अंगवस्त्र फूलमाला पहनाकर दी शुभकामनायें
छात्र उपाध्यक्ष पद पर विश्वजीत निर्विरोध निर्वाचित पहुंचे विधायक कार्यालय , विधायक शिव अरोरा ने अंगवस्त्र फूलमाला पहनाकर दी शुभकामनायें
विधायक कार्यालय के बाहर आतिशबाजी कर छात्रों ने मनाया जीत का जश्न
रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रुद्रपुर में छात्र संघ चुनाव को लेकर शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। छात्र उपाध्यक्ष पद पर विश्वजीत के सामने किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किए जाने के चलते उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
विश्वजीत के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विश्वजीत अपने समर्थकों एवं साथियों के साथ रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक से मुलाकात कर आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्राप्त कीं। विधायक कार्यालय के बाहर समर्थक छात्रों ने आतिशबाजी कर निर्विरोध जीत का जश्न मनाया और विश्वजीत के समर्थन में उत्साह व्यक्त किया।
इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने विश्वजीत का फूल-माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया और छात्र संघ उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वजीत के साथ मौजूद पूरी टीम को भी बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि छात्र जीवन में छात्र हितों से जुड़े विषयों पर सक्रिय रहना महत्वपूर्ण है। विश्वजीत की महाविद्यालय में सक्रियता, छात्र-छात्राओं के बीच उनकी पहुंच, साथियों के साथ बेहतर समन्वय और छात्र हितों के लिए किए गए कार्यों के चलते उनके सामने किसी अन्य प्रत्याशी का नामांकन नहीं होना उनके प्रति साथियों के विश्वास को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि छात्र संघ विद्यार्थियों की समस्याओं और उनकी आवाज को महाविद्यालय प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। विश्वजीत को छात्र उपाध्यक्ष के रूप में छात्र-छात्राओं के हित में पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए तथा महाविद्यालय के विकास से जुड़े विषयों को मजबूती से उठाना चाहिए।
विधायक शिव अरोरा ने विश्वजीत को भरोसा दिलाते हुए कहा कि छात्र हितों के लिए वह सदैव उनके साथ खड़े हैं। छात्र संघ एवं महाविद्यालय के विकास से जुड़े विषयों में सरकार से लेकर विधायक स्तर तक जो भी आवश्यक सहयोग होगा, वह उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर विश्वजीत के समर्थक एवं बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे। कार्यालय परिसर के बाहर आतिशबाजी और उत्साह के साथ छात्रों ने उनकी निर्विरोध जीत का जश्न मनाया।
इस दौरान छात्र नेता इमरान सैफी, सौरभ राठौर, राहुल गुप्ता, मोहित कक्कड़,शुभम मेहरा, दीपक भट्ट, विपिन पांडे, सागर साहनी, शुभम साहनी, वासु गुम्बर व अन्य लोग मौजूद रहें
Comments are closed.