रुद्रपुर में एक साल से खुदी सड़क अब सियासी मुद्दा बन गई है। इंद्रा चौक से बस अड्डे तक बदहाल सड़क को लेकर कांग्रेस ने सड़क के गड्ढे में बैठकर प्रदर्शन किया

6

 एक साल से खुदी सड़क पर कांग्रेस का प्रदर्शन

रुद्रपुर में एक साल से खुदी सड़क अब सियासी मुद्दा बन गई है। इंद्रा चौक से बस अड्डे तक बदहाल सड़क को लेकर कांग्रेस ने सड़क के गड्ढे में बैठकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने पीडब्ल्यूडी को चेतावनी दी है—सड़क जल्द नहीं बनी तो कार्यालय में धरना और तालाबंदी होगी।

 

रुद्रपुर-नैनीताल मुख्य मार्ग पर करीब एक साल से अधूरी पड़ी सड़क को लेकर कांग्रेस का गुस्सा सड़क पर उतर आया।

इंद्रा चौक से बस अड्डे तक सड़क निर्माण के लिए खुदाई तो हुई, लेकिन काम अब तक पूरा नहीं हुआ। नतीजा—सड़क पर गहरे गड्ढे और लोगों की परेशानी।

कांग्रेस नेताओं ने गड्ढे में बैठकर सरकार और पीडब्ल्यूडी के खिलाफ नारेबाजी की। मोहन खेड़ा और संजय जुनेजा ने कहा कि जनता को अब आश्वासन नहीं, सड़क चाहिए।

कांग्रेस ने चेतावनी दी कि जल्द निर्माण शुरू नहीं हुआ तो पीडब्ल्यूडी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन के साथ तालाबंदी की जाएगी।

बाइट: मोहन खेड़ा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता

बाइट: संजय जुनेजा, नगर अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल

Comments are closed.