सितारगंज में 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ महिला गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज
सितारगंज। SSP अजय गणपति के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सितारगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है पुलिस के मुताबिक, 2 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर सिडकुल सितारगंज स्थित अम्बुजा कंपनी को जाने वाले रास्ते के पास दबिश दी गई। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में मिली एक महिला की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से सफेद कट्टे में रखे 45 पाउच में करीब 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर महिला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला की पहचान 22 वर्षीय राज कौर पत्नी करण सिंह, निवासी पूर्वी उकरौली, थाना सितारगंज के रूप में हुई है मामले में मु0अ0सं0 483/2026, धारा 60(1) उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, एसआई जगत साही, हेड कांस्टेबल तारा सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील चौहान और PRD निर्मला कौर शामिल रहे।पुलिस का कहना है कि अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Comments are closed.