घर के बाहर खेल रहे 3 वर्षीय मासूम की करंट लगने से मौत, परिवार में कोहराम

0 110
Siv arora
Spread the love

घर के बाहर खेल रहे 3 वर्षीय मासूम की करंट लगने से मौत, परिवार में कोहराम

 

 

खेलते समय मासूम की चपेट में आने से हुआ हादसा।

 

परिजनों में मचा चीख-पुकार, अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे को घोषित किया मृत।

 

(रिपोर्ट -सुमित शर्मा)

पिनाहट ।कस्बे के किला बामन टूला मोहल्ले में रविवार शाम एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया। घर के बाहर खेल रहे एक तीन वर्षीय मासूम बच्चे की बिजली के चालू तार की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना के बाद से मासूम के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में शोक की लहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किला बामन टूला निवासी अजय का 3 वर्षीय पुत्र देवेश शाम करीब 6:00 बजे अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान घर की दूसरी तरफ बिजली का एक चालू तार जमीन को छू रहा था। खेलते-खेलते मासूम देवेश का ध्यान उस तार पर नहीं गया और उसने अनजाने में उस हाई-वोल्टेज तार को अपने हाथ से पकड़ लिया। तार में दौड़ रहे करंट ने मासूम को बुरी तरह जकड़ लिया।

जब कुछ समय बाद परिजनों को इस बात की भनक लगी, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में परिजन लहूलुहान और अचेत अवस्था में बच्चे को लेकर तुरंत पिनाहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) भागे। वहां डॉक्टरों ने बच्चे का परीक्षण किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने 3 वर्षीय देवेश को मृत घोषित कर दिया।

मासूम की मौत की खबर सुनते ही अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार मच गई। रोते-बिलखते माता-पिता का बुरा हाल है। स्थानीय निवासियों में इस हादसे को लेकर गहरा दुख और रोष है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.