मुस्लिम लड़के से बेटी का अफेयर, हाथ में गुदवा लिया था प्रेमी का नाम, पिता और भाइयों…

0 77
Siv arora
Spread the love

मुस्लिम लड़के से बेटी का अफेयर, हाथ में गुदवा लिया था प्रेमी का नाम, पिता और भाइयों…

*बरेली* यूपी के बरेली में प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवती की हत्या उसके पिता और भाइयों ने मिलकर हत्या कर दी। बेटी का मुस्लिम लड़के से अफेयर चल रहा था। इसकी जानकारी जब पिता को हुई तो उन्होंने बेटी को समझाया, लेकिन बेटी नहीं मानी। मुस्लिम प्रेमी की मोहब्बत में बेटी इस कदर पागल थी कि उसने अपने हाथ में उस युवक का नाम भी गुदवा लिया था, जिससे वह मोहब्बत करती थी। युवती शादी की जिद करने लगी। बात न मानने से नाराज पिता और भाइयों का खून खौल उठा। दोनों ने युवती का डंडे से गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मृतका के चाचा की तहरीर पर पिता और दोनों भाइयों के खिलाफ सिरौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बुधवार को तीनों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

 

सिरौली थाना क्षेत्र के गांव बरसेर सिंकदरपुर की रहनेवाली 19 वर्षीय युवती का संभल के अरमान खान (एके खान) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती प्रेमी से फोन पर बातें करती थी, उसने अपने हाथ पर प्रेमी का नाम एके भी गुदवा रखा था। परिजनों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी और प्रेमी के साथ शादी करने की जिद करने लगी और उसके घर जाने लगी। इससे नाराज पिता महेंद्र व भाई आकाश और अमन ने युवती की डंडे से पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान ही पिता और भाइयों ने युवती का डंडे से गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.