
बरेली में प्रेमी युगल ने खाया जहर, मौत:मेलजोल से नाराज थे परिजन, युवती की मां ने पिटाई कर मोबाइल छीना था


बरेली में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। 19 साल की युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए 20 साल के युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना शनिवार दोपहर करीब 3 बजे मकरंदापुर गांव में हुई।
मृतकों की पहचान भोजीपुरा थाना क्षेत्र के आटा मांडा गांव की रहने वाली मेधा (19) और मकरंदपुर गांव के रिंकू (20 वर्ष) के रूप में हुई। दोनों में लव अफेयर था। परिजन दोनों के मिलने-जुलने के खिलाफ थे।
मृतक के भाई ने बताया- दोनों के बीच चार महीने से प्रेम संबंध चल रहा था। लड़की के घर वालों ने लड़की को मारा-पीटा और फोन भी छीन लिया था। जिसके बाद युवती मेरे भाई के पास आई और कहने लगी की या तो मुझे लेकर चलो। लेकर चल नहीं सकते तो तुम भी जहर खा लो और मैं भी खा ले रही हूं, फिर एक साथ दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया- शनिवार दोपहर करीब 3:34 बजे पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरबी 0165) को सूचना मिली कि मकरंदापुर गांव के लालाराम जाटव के खेत में दो लोगों ने जहर खा लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
पुलिस को लालाराम के खेत में आटा मांडा गांव की मेधा (19) और मकरंदपुर के रिंकू (20) बेहोश पड़े मिले। मेधा की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि बेहोश रिंकु को तत्काल सीएचसी भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया
युवक के भाई बंटी ने बताया- मेधा से मेरे भाई के पांच महीने से अफेयर था। मेधा मेरे भाई के साढू की लड़की थी। उसके घर वालों ने लड़की को मारा-पीटा और फोन भी छीन लिया था। जिसके बाद युवती मेरे भाई के पास आई और कहने लगी की या तो मुझे लेकर चलो। लेकर चल नहीं सकते तो तुम भी जहर खा लो और मैं भी खा ले रहा हूं, फिर एक साथ दोनों ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया।
एसपी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि दोनों एक ही समुदाय से संबंध रखते थे।
मृतक, मृतका का रिश्ते में मौसा बताया जा रहा है। जांच के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात भी सामने आई है। परिजनों से आवश्यक लिखापढ़ी प्राप्त कर ली गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
