दिनेशपुर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार 57 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार — पूछताछ में खुले नशे के कारोबार से जुड़े कई अहम राज

0 7
Siv arora
Spread the love

दिनेशपुर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार

57 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार — पूछताछ में खुले नशे के कारोबार से जुड़े कई अहम राज

SSP ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर दिनेशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सप्लाई चेन तक पहुंचने की तैयारी

 

जनपद ऊधम सिंह नगर में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनेशपुर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 57 ग्राम हेरोइन की बड़ी खेप बरामद कर एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर महोदय के निर्देशों तथा पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी पंतनगर महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना दिनेशपुर पुलिस द्वारा ग्राम बुकसौरा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी एवं चैकिंग की जा रही थी। थाना दिनेशपुर पुलिस टीम ने ग्राम बुकसौरा में हेरोइन बेच रहे छिन्दर सिंह पुत्र दर्शन सिंह 35 वर्ष निवासी ग्राम बुकसौरा, थाना दिनेशपुर को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 57 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

 

पूछताछ में सामने आए नशे के कारोबार से जुड़े अहम सुराग

 

गिरफ्तार अभियुक्त से पुलिस द्वारा गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बरामद हेरोइन के स्रोत के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। इसके अतिरिक्त दिनेशपुर क्षेत्र में मादक पदार्थ खरीदने-बेचने एवं तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी अहम सुराग प्राप्त हुए हैं। पुलिस अब इन जानकारियों का सत्यापन करते हुए मादक पदार्थों की सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों तक पहुंचने की दिशा में कार्रवाई कर रही है।

नशे के सौदागरों को नहीं मिलेगा कोई संरक्षण

 

दिनेशपुर क्षेत्र में नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी में संलिप्त प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस का लक्ष्य केवल नशे के छोटे विक्रेताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि मादक पदार्थों की सप्लाई चेन से जुड़े लोगों तक पहुंचकर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई करना है।

 

“नशे के कारोबार से जुड़े लोग यह स्पष्ट समझ लें कि दिनेशपुर पुलिस की नजर उन पर है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नशे के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई आगे भी इसी प्रकार पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगी।”

 

बरामदगी एवं कार्रवाई

 

* बरामद मादक पदार्थ: 57 ग्राम हेरोइन

* गिरफ्तार अभियुक्त: छिन्दर सिंह पुत्र दर्शन सिंह, निवासी ग्राम बुकसौरा, थाना दिनेशपुर

* अभियोग: FIR No. 128/2026

* धारा: 8/21 NDPS Act

* अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 17 लाख

 

पुलिस टीम

SI अर्जुन सिंह चौकी प्रभारी जयनगर

ASI सुरेंद्र सिंह बोरा

का0 महेंद्र

म0का0 पूजा

Leave A Reply

Your email address will not be published.