हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा दादा-दादी और पोते की की मौत 

0 38
Siv arora
Spread the love

हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा दादा-दादी और पोते की की मौत

हरिद्वार: हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। हादसे में दादा, दादी और उनके पांच वर्षीय पोते की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, 52 वर्षीय वीर सिंह अपनी पत्नी मंजू देवी (50) और पोते शिवा सिंह (5) के साथ स्कूटी से हरिद्वार से अपने गांव गाजीवाली लौट रहे थे। रास्ते में श्यामपुर फ्लाईओवर पर उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई

टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सीओ अवनी तिवारी ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश भी की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.