देहरादून में विधायक शिव अरोरा ने भाजपा प्रदेश प्रभारी राम माधव व सह प्रभारी बांसुरी स्वराज से की शिष्टाचार भेट व संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

5

देहरादून में विधायक शिव अरोरा ने भाजपा प्रदेश प्रभारी राम माधव व सह प्रभारी बांसुरी स्वराज से की शिष्टाचार भेट व संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

 

देहरादून। रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने देहरादून प्रवास के दौरान उत्तराखंड के नवनियुक्त भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव से शिष्टाचार भेंट कर देवभूमि उत्तराखंड में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रथम आगमन पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। विधायक शिव अरोड़ा ने भाजपा की सह प्रभारी एवं नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज का भी स्वागत किया।

भाजपा ने हाल ही में राम माधव को उत्तराखंड का प्रदेश प्रभारी तथा बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन को सह प्रभारी नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद राम माधव, बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन का यह पहला संगठनात्मक प्रवास है।

 

शिष्टाचार भेंट के दौरान विधायक शिव अरोड़ा ने प्रभारी राम माधव से विभिन्न संगठनात्मक विषयो पर चर्चा की।

विधायक ने कहा कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय एवं संवाद को बढ़ाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि राम माधव को संगठन में लंबे समय तक कार्य करने का व्यापक अनुभव है। उनके उत्तराखंड प्रभारी बनने से संगठन को उनके अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा तथा भाजपा और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों से पार्टी द्वारा दिया गया “60 पार” का लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी ताकत से कार्य किया जाएगा।

विधायक ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में भी उत्तराखंड भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर लगातार मजबूती के साथ कार्य किया है। कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय बनाने में प्रदेश नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण है और भाजपा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं।

Comments are closed.