खटीमा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 45 लीटर कच्ची शराब बरामद; एक गिरफ्तार

0 81
Siv arora
Spread the love

खटीमा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 45 लीटर कच्ची शराब बरामद; एक गिरफ्तार

खटीमा। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने खटीमा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 45 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया।

जानकारी के अनुसार, माननीया आबकारी आयुक्त एवं संयुक्त आबकारी आयुक्त, कुमाऊं मंडल के आदेश तथा जिला आबकारी अधिकारी ऊधमसिंह नगर के निर्देशन में क्षेत्र-02 खटीमा में अवैध शराब के अड्डों के समूल विनिष्टीकरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम नौसर पटिया में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान बलविंदर सिंह पुत्र बलवंत सिंह के घर से 30 पाउचों में रखी 15 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। टीम ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

इसके अलावा ग्राम नौसर पटिया में ही एक अन्य अज्ञात मामले में 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

कार्रवाई आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-02 खटीमा बृजेश जोशी के नेतृत्व में की गई। अभियान में खटीमा क्षेत्र का समस्त आबकारी स्टाफ शामिल रहा। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.