रामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

3

रामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

 

रामनगर।रामनगर के ग्राम पीरूमदारा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त एवं योग्य चिकित्सकों की नियुक्ति और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर विधि प्रकोष्ठ,युवा कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने युवा कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ता फैज़ुल हक़ के नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज दिनेश कोहली से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने पीरूमदारा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए फिजिशियन, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ और बाल रोग विशेषज्ञ सहित आवश्यक चिकित्सकीय स्टाफ की नियुक्ति,पर्याप्त दवाइयां एवं जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल द्वारा स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं से संबंधित जनसमस्याओं से दूरभाष पर नैनीताल सीएमओ को भी अवगत कराया गया। सीएमओ ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पीरूमदारा में जल्द से जल्द पर्याप्त एवं योग्य चिकित्सकों की नियुक्ति और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अधिवक्ता फैज़ुल हक़ ने कहा कि जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलना आवश्यक है। विधि प्रकोष्ठ और युवा कांग्रेस इस जनहित के विषय पर आगे भी आवश्यक कार्रवाई के लिए तत्पर रहेगा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दानिश हुसैन,उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ इकराम,तालिब हुसैन, आरिश सैफ़ी आदि मौजूद रहें।

Comments are closed.