
हल्द्वानी नैनीताल में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की विस्तारित प्रदेश कार्य समिति की बैठक हुई


हल्द्वानी (नैनीताल) में भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखण्ड की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त हुआ। बैठक का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने, जनसेवा के संकल्प को धरातल पर और मजबूती से उतारने तथा विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार करने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं मंथन किया गया इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम , पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत , केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा , सांसद अजय भट्ट , राज्यसभा सांसद नरेश बंसल , पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विजय बहुगुणा , कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा , पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा खातिब अहमद श्रीपाल राणा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सम्मानित विधायकगण एवं कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे भाजपा का संकल्प सशक्त संगठन, जनसेवा और विकसित उत्तराखण्ड।
