पीलीभीतआज महिला कल्याण विभाग पीलीभीत द्वारा नगर पालिका परिषद में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका सप्ताह के तहत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की थीम पर महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

पीलीभीतआज महिला कल्याण विभाग पीलीभीत द्वारा नगर पालिका परिषद में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका सप्ताह के तहत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की थीम पर महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया।


जिसमें बालिकाओं को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के बारे में जागरूक करते हुए हाइजीन किट वितरित की गई। इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष महोदया के सौजन्य से जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता जी के द्वारा महिला हेल्प की स्थापना नगर पालिका परिषद में कराई गई। जिससे महिलाओं व बच्चों को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित व अन्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके, यह महिला हेल्प डेस्क उनके लिए एक सेतू का कार्य करेगी जिससे महिलाओं को संपूर्ण जानकारी मिलेगी और उनकी समस्याओं का समाधान हो सकेगा। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष महोदया के द्वारा सभी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाते हुए कहा कि नारी शक्ति स्वरूप होती है बस उसे अपनी शक्ति को पहचानने की आवश्यकता है समाज का निर्माण बिना नारी के संभव नहीं है। उन्होंने बालिकाओं महिलाओं को बताया कि सशक्त होने का मतलब स्वावलंबी होना, स्वतंत्रता से अपने निर्णय लेना या खुलकर बोलने ही नहीं है बल्कि परिवार के दायित्व को पूर्ण करते हुए स्वयं का ध्यान रखते हुए आगे बढ़ना भी है। जिला प्रोबेशन अधिकारी पीलीभीत द्वारा वहां उपस्थित बालिकाओं को राष्ट्रीय बालिका दिवस के महत्व को बताते हुए साइबर क्राइम के प्रति बालिकाओं को जागरूक किया गया व उनको विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 1930,181,1098 के बारे में बताया गया एवं महिला कल्याण विभाग की पूरी टीम को महिला हेल्प डेस्क हेतु नामित महिलाओं के साथ संपर्क स्थापित करने के लिए निर्देश दिए गए। उनके द्वारा कहा गया की बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाया जाए तथा बेटियों की शिक्षा को कभी ना रोका जाए व उनके द्वारा विभाग में चल रही सभी योजनाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। इसी क्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा महिलाओं और बच्चों के जीवन में पोषण के महत्व को बताते हुए सभी को संतुलित आहार लेने के लिए प्रेरित किया गया। महिला कल्याण विभाग से उपस्थित टीम जैसे महिला कल्याण अधिकारी, संरक्षण अधिकारी, वन स्टॉप सेंटर की मेनेजर द्वारा बच्चों का महिलाओं से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की पूरी टीम एवं महिलाएं उपस्थित रही। संवाददाता आरिश खान की रिपोर्ट